असम में राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए पूर्णिया विवि के पांच एनएसएस स्वयंसेवक चयनित

पूर्णिया विश्वविद्यालय के पांच राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों का चयन असम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए हुआ है.

पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय के पांच राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों का चयन असम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए हुआ है. यह शिविर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय एवं क्षेत्रीय निदेशालय गुवाहाटी के संयुक्त तत्वाधान में 22 से 28 दिसंबर तक कुमार भास्कर वर्मा संस्कृत और एन्सेंट स्टडीज विश्वविद्यालय नलवाडी ,असम में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम समन्वयक डॉ अंकिता विश्वकर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय निदेशक, पटना के निर्देश पर बिहार से दो विश्वविद्यालय बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा एवं पूर्णिया विश्वविद्यालय से कुल 10 स्वयंसेवकों को भेजना है. इनमें पूर्णिया विश्वविद्यालय के पांच स्वयंसेवक में भोला कुमार राठौर (अररिया कॉलेज), राहुल कुमार (डीएस कॉलेज कटिहार), प्रकाश किरण तथा मुस्कान कुमारी (एमएल आर्य कॉलेज, कसबा, पूर्णिया) और सोनी हेम्ब्रम (पूर्णिया महिला महाविद्यालय ) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय निदेशक, पटना के निर्देशानुसार पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक बीएन मंडल विवि मधेपुरा के एनएसएस पदाधिकारी प्रेमनाथ अचार्य यूवीके कॉलेज, करमा, आलमनगर, मधेपुरा के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में भाग लेंगे. राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में पूरे देश के स्वयंसेवक भाग लेंगे और एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को साकार करेंगे. पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ विवेकानंद सिंह तथा कुलसचिव डॉ प्रणय कुमार गुप्ता ने चयनित स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, शैक्षणिक सत्र, नेतृत्व विकास, लोक नृत्य, लोक गीत, शास्त्री गायन-वादन और हस्तशिल्प प्रदर्शन जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे. चयन उन्हीं स्वयंसेवकों का किया गया है, जो माई भारत पोर्टल पर पंजीकृत है तथा जिनके पास शैक्षणिक, सांस्कृतिक नेतृत्व एवं सामाजिक जागरूकता अनुभव है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >