श्रीनगर में हंगामा करते पांच शराबी गिरफ्तार

श्रीनगर

श्रीनगर. शराब पीकर नशे की हालात में सड़क किनारे हो हंगामा कर रहे कुल पांच नशेड़ियों को थाना पुलिस ने पकड़ा है. थाना अप्राथमिकी संख्या 34-2026 के तहत कुल तीन नशेड़ी को पकड़ा गया है. वहीं अप्राथमिकी संख्या 35- 2026के तहत दो नशेड़ी को पकड़ा गया है. थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पकड़े गये नशेड़ी में मिथिलेश कुमार, धीरेन्द्र रिषी, अमृत महतो खुट्टी धुनेली पंचायत के वार्ड संख्या ग्यारह के रहनेवाले हैं. वहीं सूरज कुमार महतो एवं राम दयाल महतो खोखा दक्षिण पंचायत अंतर्गत रानीबाड़ी गांव के निवासी हैं. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >