युवती के अपहरण मामले में प्राथमिकी दर्ज

अमौर

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर थानाक्षेत्र के विष्णुपुर पंचायत के मैतरा गांव से एक 18 वर्षीय युवती का अपहरण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बीते 20 फरवरी की रात्रि 9:30 बजे की बतायी गयी. युवती के पिता ने मो निहाल साकिन छतरभोग, अमौर, मो रियाजुल, मो रहमत, मो असद, मो अली हसन उर्फ मुन्ना, बीबी गोफराना सभी साकिन मैतरा पर आरोप लगाया है. अमौर थाना कांड सं. 78/25 के तहत दर्ज प्राथमिकी पर पुलिस जांच में जुट गयी है. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि अपहृता के पिता द्वारा दिये गये आवेदन पर मामला दर्ज कर कांड पर पुलिस अनुसंधान जारी कर दिया गया है. कांड के अनुसंधानकर्ता पुअनि जहांगीर अंसारी को बनाया गया है जो मामले की छानबीन कर रहे हैं. अपहृत युवती को शीघ्र बरामद कर लिया जायेगा और अपहर्ताओं के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >