पैक्स अध्यक्ष पर 19.12 लाख गबन की प्राथमिकी दर्ज

भवानीपुर प्रखंड के श्रीपुर मिलिक पंचायत

भवानीपुर. भवानीपुर प्रखंड के श्रीपुर मिलिक पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार पर सरकारी राशि गबन करने का मामला भवानीपुर थाना में दर्ज किया गया है. भवानीपुर के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी संजीव कुमार ने भवानीपुर थाना में पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार पर भवानीपुर थाना में मामला दर्ज कराया है. बीसीओ संजीव कुमार ने बताया कि श्रीपुर मिलिक पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के द्वारा 19 लाख 12 हजार 128 रुपया का गबन कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में सीएमआर के लिए एक नवम्बर 2023 को पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार को सरकारी राशि आवंटित की गयी थी. लेकिन पैक्स अध्यक्ष के द्वारा सीएमआर जमा नहीं कर सरकारी राशि का गबन कर लिया गया है. सरकारी राशि गबन करने को लेकर पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार के बिरुद्ध भवानीपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है . इस बाबत भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार के ऊपर भवानीपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है . उन्होंने बताया कि बहुत जल्द पैक्स अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया जायेगा .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >