किसानों को नयी फसलों के बारे में प्रेरित करने की जरूरत : डीएम

स्थानीय मरंगा स्थित प्रेक्षागृह में कृषि विभाग द्वारा शारदीय खरीफ महाभियान की शुरुआत की गयी. इसका उद्घाटन पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया.

कृषि विभाग का शारदीय खरीफ महाभियान का हुआ आगाज

पूर्णिया. स्थानीय मरंगा स्थित प्रेक्षागृह में कृषि विभाग द्वारा शारदीय खरीफ महाभियान की शुरुआत की गयी. इसका उद्घाटन पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर पूर्णिया प्रमंडल के संयुक्त कृषि निदेशक शस्य मनोज कुमार सहित डीएओ हरिद्वार प्रसाद चौरसिया, भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय के जनार्दन प्रसाद, कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ के प्रधान डॉ. केएम सिंह एवं नाबार्ड के पदाधिकारी भी उनके साथ उपस्थित रहे. आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीएम अंशुल कुमार ने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि किस प्रकार कृषि के क्षेत्र में सूबे को आगे ले जाया जाये. इसी क्रम में आज यह कर्मशाला सह प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया है. आयोजन के जरिये कृषि विभाग के सभी आयामों के बारे में जानकारी दी जायेगी. नयी फसलों के बारे में भी बातें होंगी. स्वीट बेबी कॉर्न, मक्का, धान की खेती की उन्नत तकनीकों क साथ-साथ जैविक खेती को बढ़ावा कैसे दिया जाये, इन सारे मामलों के बारे में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जायेगी. डीएम ने कहा कि कृषि में जिस प्रकार परिवर्तन आ रहे हैं, उसपर हम सभी को ध्यान देने की जरूरत है. मखाना की चर्चा करते हुए कहा कि जिले में मखाना की खेती बड़े पैमाने पर की जा रही है. यह और भी आगे बढ़ रहा है. इसलिए किसानों नयी फसलों के बारे में प्रेरित करने की जरूरत है. फार्मर रजिस्ट्री अभियान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का काम सरकार का बेहद महत्वपूर्ण काम है उसमें जमीन की रजिस्ट्री जिन किसानों के नाम से है आनेवाले दिनों में उसी आधार पर किसानों को सरकारी लाभ दिए जाने की बात है. उसको भी प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करना है. कार्यशाला के दौरान जिलाधिकारी ने फॉर्मर रजिस्ट्रेशन में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

10 जून से 25 जून तक प्रखंड स्तरीय खरीफ अभियान

इससे पूर्व आये सभी अतिथियों एवं प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत करते हुए डीएओ सह आत्मा के परियोजना निदेशक हरिद्वार प्रसाद चौरसिया ने कहा कि इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के पश्चात आगामी 10 जून से 25 जून तक प्रखंड स्तरीय खरीफ अभियान चलेगा. साथ ही 11 जून से 30 जून तक कृषि जन कल्याण चौपाल के तहत प्रशिक्षण, डेमोंस्ट्रेशन, चुनौतियां एवं समाधान आदि विषयों पर चर्चा की जायेगी. उन्होंने कहा कि अभी खेत बचाओ अभियान के तहत गोष्ठी और चौपाल के जरिये मृदा परीक्षण, संतुलित मात्रा में उर्वरकों के इस्तेमाल, प्राकृतिक एवं जैविक खेती की तकनीकों पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. उन्होंने सभी से ऐसे आयोजनों में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की. वहीं परंपरागत कृषि विकास योजना को पहली बार जिले में शामिल किये जाने पर भी चर्चा की गयी. इसके अलावा प्रशिक्षण सत्र में कृषि मैपर एप्प तथा बिहार इंस्पेक्शन एप्प के अतिरिक्त कृषि के विभिन्न क्षेत्रों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATYENDRA SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >