सेवानिवृत्ति पर पांच चौकीदार को दी गयी विदाई

डगरूआ

डगरूआ. थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से जुड़े ग्राम रक्षा दल के पद पर कार्यरत पांच चौकीदारों को उनके सेवानिवृत्ति के बाद समारोहपूर्वक विदाई दी गयी.समारोह की अध्यक्षता डगरूआ थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार ने की.इस अवसर पर अंचल अधिकारी योगेन्द्र दास,बीडीओ अजय कुमार प्रिंस भी संयुक्त रुप से उपस्थित थे.थानाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार ने कहा कि डगरूआ थाना में लम्बे समय से पदस्थापित गंगा राय,महेन्द्र राय,कीचक लाल राय,प्रेम लाल राय एवं अनूपलाल राय को उनके सेवानिवृत होने पर हम सब विदाई दे रहे हैं.थानाध्यक्ष ने सबों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त हुए सभी चौकीदारों ने ईमानदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है. इस कार्यक्रम में एसआइ प्रिंस कुमार,राहुल कुमार शैलेश कुमार,प्रभाष कुमार पांडेय,वीर प्रकाश सिंह,शिवजी महतो सहित सभी पुलिस कर्मी व चौकीदार मौजूद थे. फोटो. 17 पूर्णिया 22- सेवानिवृत्त हुए पांच चौकीदारों के सम्मान में विदाई समारोह के मौके उपस्थित पदाधिकारी गण

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >