Crime News: पसराहा (खगड़िया). पसराहा थाना क्षेत्र के तेहाय गांव से नाबालिग को लेकर फरार होने के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान तेहाय निवासी बिहारीलाल यादव के पुत्र जीवन कुमार यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
अपहरण और लूट के मामले में था नामजद
पुलिस के अनुसार आरोपी जीवन कुमार यादव के खिलाफ पसराहा थाना कांड संख्या 120/26 में नाबालिग लड़की के अपहरण और लूटपाट का मामला दर्ज है. घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी.
गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी
पसराहा पुलिस को आरोपी के गाजियाबाद में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली. इसके बाद एसआई अरविंद कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश पहुंचकर छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ के बाद भेजा गया जेल
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पसराहा थाना लाया गया, जहां उससे मामले को लेकर पूछताछ की गई. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में खगड़िया भेज दिया गया.
थानाध्यक्ष ने की गिरफ्तारी की पुष्टि
Crime News: पसराहा थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.
