राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद पर चुने जाने पर खुशी का इजहार

राजद के वरिष्ठ नेता व अनुभवी समाजवादी नेता मंगनीलाल मंडल के पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पूर्णिया में राजद नेताओं ने खुशी का इजहार किया है

पूर्णिया. राजद के वरिष्ठ नेता व अनुभवी समाजवादी नेता मंगनीलाल मंडल के पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पूर्णिया में राजद नेताओं ने खुशी का इजहार किया है और कहा है कि श्री मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी में संगठनात्मक मजबूती आएगी. यहां जारी बयान में जिला प्रवक्ता सुनील कुमार शर्मा ने कहा है कि श्री मंडल के नेतृत्व में समाज का हर तबका राजद से जुड़ेगा. जिला प्रवक्ता श्री सर्मा ने कहा कि बिहार में पहली बार अतिपिछड़ा वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. इससे इस वर्ग में पार्टी की पैठ सशक्त होगी और राजद एक बार फिर पुराने स्वरुप में उभरेगा जिसका सकारात्मक असर आगामी विधानसभा चुनाव में भी दिखेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh chandra

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >