नगर पंचायत भवानीपुर में 18 अप्रैल को सशक्त स्थायी समिति चुनाव, कल पार्षदों की बैठक

कल पार्षदों की बैठक

भवानीपुर. बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 में बिहार नगर पालिका संशोधन अधिनियम 2026 के तहत किए गए संशोधन के बाद जिले के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच पूरी की जाएगी. प्रखंड विकास पदाधिकारी भवानीपुर मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सहायक निर्वाचित पदाधिकारी एवं सहयोगी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. उन्होंने बताया कि नगर निकायों में स्थायी समिति के रिक्त पदों पर चुनाव के लिए 18 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है. मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होगा. इसके पूर्व 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे निर्धारित स्थल पर सभी वार्ड पार्षदों की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें उन्हें चुनाव प्रक्रिया और मतदान संबंधी आवश्यक जानकारी दी जाएगी. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सभी वार्ड पार्षदों को मतदान प्रक्रिया की पूरी जानकारी होना जरूरी है, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि के कारण उनका मतदान रद्द न हो. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि निर्धारित स्थल पर अधिकृत पदाधिकारियों की मौजूदगी में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराया जाए. प्रशासन ने सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है, ताकि स्थायी समिति का गठन समय पर पूरा किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >