कसबा में विराट हिंदू सम्मेलन में धर्म की रक्षा व देश की समृद्धि पर बल

कसबा.

कसबा. नगर परिषद कसबा के मार्केटिंग यार्ड में शुक्रवार को एकदिवसीय विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यकम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अरुण कुमार, संत मुरारी बाबा,प्रमोद पांडेय,संत अनूप मंडल व धनंजय मंडल ने संयुक्त से दीप प्रज्वलित कर किया. वही कार्यकम की अध्यक्षता संजय कुमार मिर्धा ने किया. जबकि मंच संचालन मिहिर सिंह कर रहे थे. कार्यक्रम में कसबा सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने गणेश वंदना, शिव स्तुति, दुर्गा स्तुति सहित धार्मिक झांकियां निकाली . सम्मेलन में संत मुरारी बाबा ने कहा कि हिंदुओं को अपनी धर्म रक्षा करने के लिए आगे आना होगा. प्रांत प्रचारक अरुण कुमार ने कहा कि हिन्दू एकता से ही देश समृद्ध होकर हिन्दू राष्ट्र बनेगा. सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू जागरण, सामाजिक समरसता, सनातन संस्कृति की रक्षा और समाज में एकता की नई चेतना जागृत करना है. सभी वक्ताओं ने हिन्दू धर्म की रक्षा करने पर चर्चा की. सम्मेलन को बमबम साह, अनिल चौरसिया ने भी संबोधित किया. आगंतुक सभी अतिथियों का डा अनिल कुमार गुप्ता, मुख्य पार्षद कुमारी छाया,राजेन्द्र प्रसाद साह, गिरिजा प्रसाद एवं सीताराम साह ने सम्मान किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष मुन्ना नायक, अनुरंजन साह, आनंद मिर्धा, लड्डू मांझी, दीपक चौहान, कुणाल कुमार, संजय साह, नाथों लाल साह, प्रीतम दास, सुशील मुखर्जी, मनोज साह, मुकेश आर्य, पार्षद सीमा मांझी, रेणु कुमारी, मीनू देवी, प्रिया रानी, मुन्नी देवी, सुचिता देवी, खुशबू कुमारी, विभा कुमारी उज्जवल कुमार आदि की भूमिका काफी सक्रिय रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >