महिला संवाद कार्यक्रम में सशक्तिकरण पर जोर

प्रखंड के मध्य विद्यालय बरहरी में सूरज जीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से सोमवार को महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया गया.

भवानीपुर. प्रखंड के मध्य विद्यालय बरहरी में सूरज जीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से सोमवार को महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया गया. प्रखंड परियोजना प्रबंधक विनय कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रुपेश कुमार, बड़हरी पंचायत की मुखिया संजू देवी, तान्या जीविका संकुल संघ के अध्यक्ष गुंजन देवी, सचिव गुलशन आरा, क्षेत्रीय समन्वयक नीरज कुमार, प्रबंधन सूचना प्रणाली कार्यपालक सौरव कुमार एवं पंकज पोद्दार , लेखपाल अरविंद राम, सामुदायिक संगठक खुशबू कुमारी, सामुदायिक समन्यक आशा कुमारी ,संकुल सहजकर्ता संतोष कुमार एवं अन्य कैडर के साथ 246 से अधिक दीदी सम्मिलित हुए . प्रखंड परियोजना प्रबंधक विनय कुमार ने बताया कि जीविका एवं बिहार सरकार की योजनाओं के लाभ को ससमय दीदी तक पहुंचाने हेतु त्वरित कार्य किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >