गंगोत्री समाज के सम्मेलन में शिक्षा, रोजगार व एकता पर जोर

जिले के भवानीपुर प्रखंड के लाठी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में गंगोत्री समाज का एक दिवसीय सम्मेलन हुआ.

पूर्णिया. जिले के भवानीपुर प्रखंड के लाठी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में गंगोत्री समाज का एक दिवसीय सम्मेलन हुआ. गंगोत्री जागरण मंच के बैनर तले हुए इस आयोजन में पूर्णिया सहित आसपास के कई जिलों से आये गंगोत्री समाज के अतिथि और विशिष्ट जनों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. गंगोत्री समाज को शिक्षा और रोजगार के प्रति जागरूक करना,समाज के युवाओं को हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना अपने हक और अधिकार की लड़ाई को एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लेना कार्यक्रम के दौरान गौ माता समाज से जुड़े महान ऋषि-मुनि जान्हवी जी के जीवन और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया. संगठन के संस्थापक डॉक्टर प्रमोद कुमार मंडल ने भी अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं रुपौली विधानसभा की पूर्व विधायक बीमा भारती ने कहा कि आज जरूरत है कि गंगोत्री समाज शिक्षा और राजनीति दोनों में अपनी ताकत दिखाये. आगामी विधानसभा चुनाव में हमें उन्हीं प्रतिनिधियों को चुनना होगा जो हमारे सुख-दुख में साथ खड़े हों. इस अवसर पर उनकी सुपुत्री व भवानीपुर-सात की जिला परिषद रानी भारती, कोषाध्यक्ष नंदलाल मंडल पटना की मुखिया पिंकी, खगड़िया से अशोक मंडल, पूर्व मुखिया अर्जुन मंडल, शांति नगर से प्रो अर्जुन मंडल, जागेश्वर मंडल, भागलपुर से राजकुमार मंडल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता लाठी पंचायत के पूर्व मुखिया परमानंद मंडल ने की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >