आज दो घंटे बाधित रहेगी बिजली

आज शहर के लाइन बाजार और इसके आसपास के क्षेत्रों में दो घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी.

पूर्णिया. आज शहर के लाइन बाजार और इसके आसपास के क्षेत्रों में दो घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी. उक्त संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के सहायक अभियंता रोहित कौशिक ने बताया कि दिनांक 21 अप्रैल को लाइन बाजार पीएसएस से निर्गत 11 केवी लाइन बाजार फीडर में पेड़ की डाल की कांट-छांट हेतु फीडर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक शटडाउन में रहेगा. इससे लाइन बाजार चौक, पुरानी मस्जिद, छोटी मस्जिद, कब्रिस्तान, कप्तान पुल, कुंडी पुल, बिहार टॉकीज के आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बाधित रहेगी. उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आवश्यकतानुसार प्रबंध कर लेने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyendra sinha

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >