तीन उपभोक्ता पर बिजली चोरी का मामला दर्ज

नगर पंचायत भवानीपुर

भवानीपुर. नगर पंचायत भवानीपुर के तीन उपभोक्ताओं पर विद्युत ऊर्जा चोरी का मामला भवानीपुर थाना में दर्ज कराया गया है. छापामारी दल का नेतृत्व कनीय विद्युत अभियंता दशरथ मंडल कर रहे थे. छापामारी दल में कनीय सारणी पुरुष सहजानंद कुमार , मानव बल दिलीप कुमार मंडल शामिल थे. अभियंता श्री मंडल ने बताया कि नगर पंचायत भवानीपुर के भवानीपुर बाजार के वार्ड संख्या छह निवासी सोहिल खान, अमित कुमार भगत एवं बेचनी देवी पर विद्युत ऊर्जा चोरी का मामला दर्ज कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >