15 दिन से केनगर प्रखंड में बिजली आपूर्ति चरमरायी, लोगों में आक्रोश

जेई ने कहा- 33 केवी लाइन बंद रहने से गोआसी पीएसएस से सप्लाई में बाधा

जेई ने कहा- 33 केवी लाइन बंद रहने से गोआसी पीएसएस से सप्लाई में बाधा केनगर. प्रखंड क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से जारी अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं और जनप्रतिनिधियों में आक्रोश चरम पर है.भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली के लिए लोग तरस रहे हैं. कनीय विद्युत अभियंता स्नेहा संगम ने बताया कि ऊपर से 33 केवी लाइन बंद रहने के कारण गोआसी पीएसएस से नियमित सप्लाई नहीं हो पा रही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि तकनीकी समस्या को जल्द दूर कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है और आने वाले कुछ दिनों में स्थिति में सुधार होने की संभावना है.क्षेत्र के जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुबोध मेहता, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सह समाजसेवी मोहम्मद मुर्तजा आलम, जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद दाऊद आलम, गुलाम रब्बानी, मोहम्मद सद्दाम, मनोरंजन शर्मा और शंभू मंडल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से बिजली विभाग के प्रति नाराजगी जतायी है. उनका कहना है किकेनगर में महज 15 से 16 घंटे ही आपूर्ति हो पा रही है. सबसे अधिक परेशानी रात के समय होती है, जब पढ़ाई और भोजन का समय होता है. अक्सर रात 8 बजे बिजली काट दी जाती है और आधी रात के बाद ही बहाल होती है. इससे छात्रों और आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.भीषण गर्मी और लगातार बिजली कटौती के कारण आम जनजीवन पर गंभीर असर पड़ रहा है. उपभोक्ताओं का आरोप है कि जब भी वे बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत करते हैं, तो उन्हें हर बार अलग-अलग बहाने सुनने को मिलते है. कभी पेड़ की टहनी गिरने की बात कही जाती है, तो कभी तार टूटने या फॉल्ट का हवाला देकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश की जाती है.आक्रोशित उपभोक्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >