अमौर प्रखंड के 11 पैक्सों में तीन दिसंबर को होगा चुनाव

अमौर प्रखंड

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर प्रखंड के 11 पैक्सों में आगामी 03 दिसम्बर को 05 वें चरण में मतदान होगा. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अमौर प्रखंड में 19 से 21 नवम्बर तक नामांकन , 22 व 23 नवम्बर को नामांकन पत्रों की जांच , 26 नवम्बर को नाम वापसी के साथ प्रतीक चिह्न आवंटन, 03 दिसम्बर को मतदान और उसी दिन मतदान के पश्चात शाम में या दूसरे दिन मतगणना होगी. अधिसूचना जारी होने के बाद पैक्स चुनाव को लेकर प्रखंड में तैयारी शुरू हो गई है. अमौर प्रखंड में अधांग, ज्ञानडोव, झौवारी, डौहुआबाड़ी, तालबाड़ी, नितेन्द्र, बकेनिया बरेली, बरबट्टा, भवानीपूर, मझुवाहाट, एवं विष्णुपूर पंचायत में पैक्स चुनाव होगा. इधर मतदान तिथि की घोषणा के साथ ही प्रखंड क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज होने लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >