नगर निगम में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव इसी माह में

नगर निगम में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. राज्य सरकार के निर्देशानुसार, 26 मई से 31 मई के बीच सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न होना है.

पूर्णिया. नगर निगम में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. राज्य सरकार के निर्देशानुसार, 26 मई से 31 मई के बीच सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न होना है. इस आशय का एक पत्र राज्य सरकार के अपर सचिव द्वारा जारी किया गया है. ज्ञात हो कि पहले यह चुनाव 15 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन की प्रक्रिया अगले आदेश तक स्थगित कर दी गयी थी. इस घोषणा के बाद से ही पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में जोड़-तोड़ और गुटबाजी का दौर तेजी से शुरू हो गया है. इधर, राज्य निर्वाचन आयोग और नगर विकास विभाग के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. 26 से 31 मई के बीच होने वाले इस चुनाव के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है.

उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने किया स्वागत

नगर निकाय के सशक्त स्थाई समिति के निर्वाचन की तिथि घोषणा किये जाने पर उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा के प्रति आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि यह निर्णय लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने वाला है तथा वार्ड पार्षदों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. श्रीमती गुप्ता ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी वार्ड पार्षद पूर्णिया के हित में ऐसे प्रतिनिधियों का चयन करें, जो सशक्त स्थाई समिति में जाकर वार्डों की समस्याओं, विकास योजनाओं एवं जनता की आवाज को मजबूती के साथ उठाने का कार्य करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >