विभिन्न जगहों पर हंगामा करते आठ शराब गिरफ्तार

केनगर तथा चम्पानगर थाना पुलिस

केनगर.केनगर तथा चम्पानगर थाना पुलिस ने गुरुवार को संध्या गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानो से 8 शराब पियक्कड को नशे की हालत में हो हंगामा करते हुए पकड़ लिया. केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया गिरफ्तार शराबी थाना क्षेत्र के शिशवा मुसहरी टोला निवासी 19 वर्षीय अनिल कुमार ऋषि , 22 वर्षीय अजय ऋषि , बनभाग गांव निवासी 18 वर्षीय मो. मोनू , बेलारिकावगंज पंचायत के जोका जलमरई गांव निवासी 26 वर्षीय किशोर मिस्त्री और 32 वर्षीय अखिलेश ऋषि है. वहीं चम्पानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया गिरफ्तार शराबी थानाक्षेत्र के ही सिंधिया पंचायत के वार्ड संख्या 6 स्थित चिचोरा रहिका टोला निवासी 20 वर्षीय दिलवर कुमार ऋषि और 26 वर्षीय बेचन ऋषि है. केनगर एवं चम्पानगर थाना पुलिस ने सभी पकड़े गये शराबी की मेडिकल जांच बाद शराब पीने की पुष्टि होने पर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >