ओली टोला नहर पर ट्रक से कुचल अंडा व्यवसायी की मौत

पूर्णिया शहर के ओली टोला सिपाही टोला नहर के नजदीक बीती रात एक गैस सिलिंडर से लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे दुकान चलाने वाले एक अंडा व्यवसायी को बुरी तरह कुचल दिया.

पूर्णिया. पूर्णिया शहर के ओली टोला सिपाही टोला नहर के नजदीक बीती रात एक गैस सिलिंडर से लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे दुकान चलाने वाले एक अंडा व्यवसायी को बुरी तरह कुचल दिया. इस हादसे में दुकानदार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान ओली टोला के निवासी मो कमरुद्दीन के 22 वर्षीय पुत्र मो नोशाद के रूप में हुई, जो सिपाही टोला बायपास नहर के नजदीक अंडे की दुकान चला रहे थे. हादसे से गुस्साये मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया. आक्रोशित लोग मुआवजे और आरोपित चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे. घटना के तुरंत बाद भागने का प्रयास कर रहे ट्रक और उसके ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर ही पकड़ लिया. लोगों ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भीड़ के कब्जे से ट्रक और उसके ड्राइवर को हिरासत में लिया. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया. इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जीएमसीएच में मृतक के परिजन मो महमूद के अनुसार मो नोशाद अपनी दुकान के सामने सड़क पार कर कुछ सामान लाने गया था. सामग्री लेकर वापस अपनी दुकान पर आ रहे थे. इसी दौरान गैस सिलिंडर लदे एक ट्रक ने कुचल दिया. जिससे मो नोशाद की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >