शिव मंदिर रोड को जलजमाव से मुक्त करने की कवायद

बनमनखी

बनमनखी. अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार को 10 दिन पूर्व विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर तिवारी ने आवेदन देकर कोसी कॉलोनी शिव मंदिर के रास्ते को जलजमाव से मुक्त करने की मांग की थी. आवेदन के आलोक में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार,नगर परिषद कर्मचारी मनोहर कुमार,वार्ड नंबर 2 के पार्षद प्रतिनिधि आरजू हक विहिप शिष्टमंडल के शशि शेखर कुमार, प्रखंड मंत्री सुधीर कुमार यादव, संतोष झा,कोसी सिंचाई विभाग के एसडीओ सी डी रजक, अनुमंडल कार्यालय कक्ष में उपस्थित हुए.अनुमंडल पदाधिकारी ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कोसी कॉलोनी शिव मंदिर के रास्ते गंदा पानी जमे रहने का त्वरित निष्पादन किया जाए. कार्यपालक पदाधिकारी एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आरजू हक ने कहा कि गंदा पानी के निष्पादन 15 फीट गहरे सात सोखता आज से बनाना शुरू कर रहे हैं. जहां पानी लगता है. 2 फीट रोड ऊंचा भी कर देंगे. इससे आम राहगीरों को एवं श्रद्धालुओं को मंदिर जाने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा.कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि नगर की विभिन्न समस्याओं का भी समाधान हम लोग जल्द करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >