बैसा.ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और केंद्र सरकार की नई दवा नीति के विरोध में प्रखंड क्षेत्र के दवा कारोबारी चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं. इसे लेकर बुधवार को प्रखंड क्षेत्र में एकदिवसीय दर्जनों थोक और खुदरा मेडिकल स्टोर बंद रहे. दवा कारोबारियों का कहना है कि ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियों की वजह से पारंपरिक मेडिकल स्टोरों पर संकट बढ़ता जा रहा है. उनका आरोप है कि बड़ी ऑनलाइन कंपनियां भारी छूट देकर छोटे दुकानदारों का कारोबार खत्म करना चाहती हैं. बताया कि बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन और पटना केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया है.
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा विक्रेता आंदोलनरत
बैसा
