कृषि महाविद्यालय में मनायी गयी डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती
कृषि काॅलेज के छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित की गई भाषण प्रतियोगिता
पूर्णिया. भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय में मंगलवार को दिवस विशेष पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डीके महतो, डॉ. शन्मुख सहित महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं छात्र-छात्राएं आदि मौजूद थे. कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. रणवीर कुमार ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. महतो, डॉ. शन्मुख सहित महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. महतो ने डॉ आंबेडकर के जीवन को युवाओं के कैरियर की सफलता के लिए प्रेरणाश्रोत बताया तथा समाज में समतामूलक समाज की स्थापना का प्रतीक कहा. उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने भारतीय संविधान की रचना करके अधिकार एवं कर्तव्य को परिभाषित किया. इस अवसर पर डॉ. शन्मुख ने डॉ. आंबेडकर को संविधान रचियता के साथ ही कहा कि वे समाज में सभी वर्गो के कल्याण का कार्य किया.इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य वैज्ञानिक एवं प्रोग्राम कोआर्डिनेटर ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने विश्व की सबसे उत्तम संविधान की रचना करके देश के सभी वर्गों के कल्याण का कार्य किया. इस अवसर पर डॉ. बालकृष्ण, डॉ. विकाश कुमार एवं बिनोद कुमार झा ने भी अपने विचार व्यक्त किये. धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुमन कल्याणी ने किया. । इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कपिल वैरवा, श्वेता कुमारी एवं शैलेश कुमार क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे. कार्यक्रम में डॉ. नरेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ. शशि रंजन प्रताप सिंह, डॉ. तपन गोरई, डॉ. जय प्रकाश प्रसाद, डॉ. अनुपम कुमारी, डॉ. चुन्नी कुमारी, डॉ. प्रीती सुन्दरम, स्नेहा, डॉ. चेतना सीके, डॉ. मीनू मोहन, मोहम्मद जाकिर हुसैन, डॉ. जयदीप कुमार, नवीन लकड़ा समेत महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, वैज्ञानिक एवं गैर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भाग लिया.
