डीएम ने की 39 आवेदनों की सुनवाई

सबका सम्मान-जीवन आसान

पूर्णिया. सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत डीएम अंशुल कुमार ने शुक्रवार को प्रज्ञान सभागार में आम जनों की समस्यायें सुनीं. इस दौरान उन्होने कुल 39 आवेदनों पर सुनवाई की. इनमें विभिन्न विभागों से संबंधित मामलें शामिल थे.सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आवेदनों पर नियम संगत त्वरित कराई करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया. इस अवसर पर आम जनों के शिकायतों का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें प्राप्ति रसीद दी गई. उनके बैठने की सुगम व्यवस्था के साथ शुद्ध पेयजल तथा अन्य सुविधा भी उपलब्ध कराई गई. गौरतलब है कि सम्मान- जीवन आसान के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सभी पदाधिकारी द्वारा आम जनों के आवेदनों की सुनवाई प्रखंड, अनुमंडल तथा जिला स्तर पर नियमित रूप से की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >