भाजपा मंडल की संगठनात्मक बैठक में मन की बात पर चर्चा

जलालगढ़

जलालगढ़. भाजपा मंडल की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को चक पंचायत स्थित पंचायत भवन परिसर में की गई. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार पोद्दार ने की तथा मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री संजय मिर्धा ने भाग लिया. मौके पर संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं पार्टी की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई. विशेष रूप से 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के सफल आयोजन, अधिकतम जनभागीदारी एवं बूथ स्तर तक इसके प्रसार को लेकर रणनीति बनायी गई. कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़कर प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें. मौके पर मंडल महामंत्री आनंद विश्वास, गौरव सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह, रामविलास ऋषि, सुरेंद्र सिंह, दीपक चौहान, रमेश सिंह, रणधीर महतो, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष मन्नू चौहान सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे. मौके पर जिला मंत्री संजय मिर्धा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन की शक्ति ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी है. संगठन की मजबूती एवं कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही पार्टी निरंतर जनसेवा के नए आयाम स्थापित कर रही है. वहीं मंडल अध्यक्ष चंद्र दीप पोद्दार ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >