डीआइजी ने पूर्णिया पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

दिये कई निर्देश

पूर्णिया. पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआइजी प्रमोद कुमार मंडल ने शुक्रवार को पूर्णिया पुलिस लाइन का निरीक्षण किया. पुलिस लाइन पहुंचते ही सपी स्वीटी सहरावत ने उनका स्वागत किया. इससे पहले उन्हें पुलिस लाइन के जवानों ने गॉड ऑफ ऑनर दिया. इसके बाद डीआइजी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने उपस्कर शाखा, मोटर ट्रांसपोर्ट शाखा का निरीक्षण किया. व्यवस्थाओं की समीक्षा की. एमटी सेक्शन में वाहनों की कार्यक्षमता, रख-रखाव, फिटनेस, वाहन लॉगबुक व चालकों की उपलब्धता की जांच की. साथ ही उपस्कर शाखा में सुरक्षा उपकरणों, वर्दी व अन्य सामग्री के रख-रखाव तथा स्टोर रजिस्टर का निरीक्षण किया गया तथा पदाधिकारियों को व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >