सीमांचल के स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने की मांग, उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने शिक्षा मंत्री को सौंपा मांगपत्र

पूर्णिया नगर निगम की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी से मुलाकात कर सीमांचल क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की शिक्षा की गुणवत्ता, मूलभूत सुविधाओं और विद्यालयी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने शिक्षा मंत्री को पत्र सौंपकर सरकारी विद्यालयों और महाविद्यालयों में पठन-पाठन को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्राथमिकता पर जोर दिया.

पूर्णिया : पूर्णिया नगर निगम की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी से मुलाकात कर पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं और सरकारी विद्यालयों व महाविद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर मांगपत्र सौंपकर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया.

शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

उपमहापौर ने शिक्षा मंत्री से सीमांचल के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में पठन-पाठन की व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि सीमांचल के हजारों बच्चे सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर शिक्षा के लिए स्कूल पहुंचते हैं. ऐसे में आर्थिक और भौगोलिक परिस्थितियां उनकी पढ़ाई में बाधा न बनें, इसके लिए सरकार को विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

पेयजल और पंखों की भी मांग

पल्लवी गुप्ता ने विद्यालयों में शुद्ध और पर्याप्त पेयजल, बच्चों के लिए पर्याप्त पंखे और छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग स्वच्छ व सुरक्षित शौचालय की व्यवस्था कराने की मांग की.

उन्होंने छात्राओं की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देने की भी अपील की, ताकि विद्यालयों में बच्चियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके.

‘मूलभूत सुविधाएं भी शिक्षा का जरूरी हिस्सा’

उपमहापौर ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केवल कक्षाओं और पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है. विद्यार्थियों को स्वच्छ पानी, सुरक्षित शौचालय, गर्मी से राहत के लिए पर्याप्त पंखे और सुरक्षित वातावरण जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलना भी जरूरी है. उन्होंने शिक्षा मंत्री से इन समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर पहल करने का आग्रह किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >