पूर्णिया से अभिषेक भास्कर की
रिपोर्ट:बिहार सरकार ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीन चार जिलों में अररिया, कटिहार, किशनगंज एवं पूर्णिया के कुल 21 प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालय प्रारंभ कर दिया है. इस पहल के तहत अररिया जिले के 5 प्रखंड, कटिहार जिले के 7 प्रखंड, किशनगंज जिले के 3 प्रखंड तथा पूर्णिया जिले के 6 प्रखंड में नए महाविद्यालय स्थापित किए गए हैं. विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सभी नवस्थापित महाविद्यालयों में प्रभारी प्राचार्यों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है.
ये हैं प्रधानाचार्यपूर्णिया जिला
1. जलालगढ़ — प्रो पटवारी यादव2 . कृत्यानंदनगर – प्रो कुमारी मृदुलता
3. रूपौली-डा. अनवर हुसैन4. अमौर- डा. देवेन्द्र पाठक
5. श्रीनगर- प्रो नरेंद्र कुमार6. बैसा- डा. ए खान अररिया जिला
1. जोकीहाट- प्रो नौशाद आलम2. सिकटी- प्रो अशोक पाठक
3. पलासी- डा. मनोज कुमार सिंह4. नरपतगंज- प्रो पवन कुमार मल्लिक
5. भरगामा- प्रो. शंभुलाल वर्मा कटिहार जिला1. डंडखोरा- प्रो विमल कुमार पांडेय
2.हसनगंज- डा. हेमंत कुमार मिश्रा3. कोढ़ा- डा. चंद्रशेखर कुमार मिश्रा
4. समेली- प्रो मिहिर कुमार ठाकुर5. कुरेसला- डा. विलास कुमार झा
6. मनसाही- प्रो वीणा रानी7. अमदाबाद- डा. सतीश मिश्रा किशनगंज जिला
1. दिघलबैंक- डा. ए एच वाहिदी2. कोचाधामन- प्रो सजल प्रसाद
3. टेढ़ागाछ- डा. एजाज अहमद अंसारी