जानकीनगर (पूर्णिया). पूर्णिया जिले के बनमनखी अनुमंडल के नगर परिषद वार्ड संख्या 19 स्थित पुलकित मध्य विद्यालय काझी के मध्याह्न भोजन में कीड़ा मिलने की शिकायत सामने आयी. चावल और सब्जी दोनों में कीड़ा मिलने से छात्रों व अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया. इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. जांच -पड़ताल करायी जा रही है .जांचोपरांत अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी. नगर परिषद की सभापति ने संजना देवी ने विद्यालय का औचक निरीक्षण कर पूरी जानकारी ली. काझी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक वरूण कुमार ने चावल में कीड़ा मिलने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि एनजीओ से खाना दिया जा रहा है .नगर सभापति संजना देवी ने बताया कि यहां बच्चों ने बताया कि एमडीएम भोजन की गुणवत्ता सही नहीं है. उन्होंने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए. फोटो. 4 पूर्णिया 12- मध्याह्न भोजन में मिला कीड़ा
सरकारी स्कूल में एनजीओ से आये भोजन में मिला कीड़ा, हंगामा
हंगामा
