PURNIA पूर्णिया में आज फिर झमाझम बरसेंगे बादल, चलेगी तेज हवा

रात की बारिश के बाद अहले सुबह आसमान साफ दिख रहा है पर पूर्वानुमान की मानें तो आज फिर मौसम का तेवर अच्छा रहने वाला नहीं है.

पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट :

रात की बारिश के बाद अहले सुबह आसमान साफ दिख रहा है पर पूर्वानुमान की मानें तो आज फिर मौसम का तेवर अच्छा रहने वाला नहीं है. रात में तेज हवा से बारिश के बाद भले ही थोड़ी राहत मिली हो पर आज फिर बादल जमकर बरस सकते हैं. मौसम विभाग की ओर से गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के भी आसार हैं. पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स की मानें तो आज मंगलवार को मौसम खराब रहने की प्रबल संभावना है. इसमें तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान30 से 32 एवं न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. बारिश के साथ हवा में नमी बढ़ेगी जिसका असर तापमान पर भी होगा. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, गरज-चमक और तेज हवा के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है. इस बीच आईएमडी ने मौसम को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. आंधी-पानी के लिए अलर्ट करते हुए मौसम विभाग की ओर से यह सलाह दी है कि खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों और जर्जर मकानों से दूर रहें. किसानों को अगाह करते हुए मौसम विभाग ने किसानों को अपनी कटी हुई फसलों को सुरक्षित जगह पर रखने की सलाह दी है, ताकि नुकसान कम हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >