अधिवक्ताओं ने की विजय खेमका को मंत्री बनाने की मांग

पूर्णिया

पूर्णिया. अधिवक्ता संघ से जुड़े दर्जनों अधिवक्ताओं ने पूर्णिया सदर विधान सभा से तीसरी बार भाजपा की उम्मीदवार विजय खेमका के विजयी होने पर काफी हर्ष प्रकट किया है. साथ ही उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग की है. अधिवक्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए कहा है कि उनके विधायक रहते हुए पूर्णिया में शांति व्यवस्था कायम रही. व्यवसाय वर्ग के लोग खुश रहे, कहीं कोई रंगदारी नहीं थी. किसी का भयादोहन नहीं था और न किसी से चंदा उगाही की गई. उनकी साफ सुथरी छवि रही. मिलनसार स्वभाव रहा, हर किसी कार्यकर्ता के दुख सुख में साथ रहे. तीसरी बार जीतने के कारण उन्हें 10 साल से अधिक का विधानसभा का अनुभव भी प्राप्त रहा. उन्होंने शीतला पूजा को राजकीय दर्जा प्रदान करवाया.पूरन देवी मंदिर एवं काली मंदिर का सौंदर्यीकरण करने का काम किया. गांव गांव में सड़कों का जाल फैलाया. खेमका को मंत्री बनाने की मांग करने वालों में अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक, सुनील सिंहा, उदय केसरी, मुकुंद चंद्र दास, मनोज हार्दिक, सुभाष पाठक, आशुतोष झा, हरेराम ठाकुर, नीलिमा शंकर, सुष्मिता कुमारी, प्रेरणा गुप्ता, नंदन महतो,अरुण पासवान, दीपक साह, प्रवीण पासवान,विश्वनाथ झा, नंदन महतो, अरूण पासवान, नीलिमा शंकर, राखी कुमारी, सुश्मिता कुमारी, भाजपा नेता विनय साह, सकलदीप राजपाल, विनय कुमार सिन्हा, प्रदीप वर्मा,संजय मोहन प्रभाकर, अजीत कुमार सिन्हा आदि ने उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >