– छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर विवि पदाधिकारियों से लगायी गुहार पूर्णिया. बीएड सत्र 2023- 25 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा मार्च तक ही आयोजित कराने की मांग जोर पकड़ रही है. इस मांग को लेकर एक बार फिर बीएड छात्र-छात्राओं ने कुलपति, परीक्षा नियंत्रक और कुलानुशासक से मिलकर अपनी आवश्यकताओं से अवगत कराया. यह बताया कि मार्च तक बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा संपन्न हो जाने से आगामी शिक्षक बहाली से संबंधित परीक्षाओं में शामिल होने के लिए वे योग्य हो जाएंगे. मौके पर राम बहादुर कुमार, देवव्रत कुमार, विज्ञान चेतन,सन्नी शिवम्, आशुतोष कुमार, रणधीर कुमार रंजन, विवेक कुमार मिश्रा, रंजीत कुमार,प्रियांशी सिंह, कुमारी सोनल, प्रियंका दास, प्रीति रानी, ऋचा भारती,शिवानी कुमारी, स्मृति कुमारी, ऋचा कुमारी,रूपम कुमारी, स्वाति कुमारी, विभा कमारी, निधि कुमारी,गुड़िया कुमारी, अंकिता श्रेया,काजल कुमारी, भव्या झा, जूही कुमारी, दीक्षा झा, दिव्या झा,रमन कुमार यादव,राहुल कुमार यादव,आर्यन वत्स,सूरज कुमार आदि बीएड छात्र-छात्रा उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
