पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्सवर्क परीक्षा शीघ्र आयोजित करने की मांग तेज हो गई है. छात्र नेता अभिषेक आनंद के नेतृत्व में छात्र कल्याण अध्यक्ष को आवेदन सौंपकर परीक्षा प्रक्रिया जल्द शुरू करने का अनुरोध किया है.पैट 2023 के सभी स्कॉलर चाहते है कि कोर्सवर्क परीक्षा ससमय हो जाये. छात्रों का कहना है कि कोर्सवर्क परीक्षा में देरी होने से शोध कार्य प्रभावित हो रहा है. इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया गया है कि परीक्षा की तिथि जल्द घोषित की जाए, ताकि पीएचडी शोधार्थियों को आगे की शैक्षणिक गतिविधियों में कोई बाधा न आए. छात्र नेता अभिषेक आनंद ने उम्मीद जतायी है कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए जल्द परीक्षा आयोजित करेगा. इस मौके पर स्कॉलर बाबुल शर्मा,नाज़िया गुहार,दिव्या आनंद,प्रांजल,सोनू विश्वास,प्रदीप कुमार मौजूद थे.
पीएचडी कोर्सवर्क की परीक्षा शीघ्र कराने की शोधार्थियों ने की मांग
पूर्णिया विश्वविद्यालय
