नंदनिया में कनकई नदी पर पुल निर्माण की मांग

बैसा

बैसा. बैसा प्रखंड अंतर्गत नंदनिया पंचायत के नंदनिया कब्रिस्तान घाट स्थित कनकई नदी लोग नाव के सहारे आवागमन करते हैं. इस घाट होकर प्रखंड के 7-8 पंचायतों के हजारों लोगों का आवागमन होता है. बरसात के मौसम में लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है. लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करके प्रखंड मुख्यालय या अन्य जगहों के लिए जाना पड़ता है.मुखिया प्रतिनिधि अबु अमामा ने बताया कि नाव के सहारे इलाके के कई पंचायत हैं. जिनकी पूरी दिनचर्या रौटा बाजार पर निर्भर है. इनमें नंदनिया, मंझोक, मुंगराप्याजी, बलुआ गोस्तरा, धूसमल, सिरसी, कंफलिया और अन्य कई गांव शामिल है. पुल नहीं होने का नतीजा यह है कि आवश्यक सुविधाएं भी लोगों को सहजता से नहीं मिल पा रही है. लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए एक अदद पुल की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >