शिविर लगाकर दूर की जायेंगी दिव्यांगजनों के उपकरणों की खराबी

बैट्री चालित ट्राईसाइकिल, चार्जर, ट्राईसाइकिल इत्यादि में खराबी आने संबंधी शिकायत के बाद विभाग ने प्रखंड स्तर पर शिविर लगाकर उन त्रुटियों को दूर करने निर्णय लिया है.

पूर्णिया. जिले के विभिन्न प्रखंडों में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना संबल अंतर्गत उपलब्ध कराये गये सहायक उपकरणों यथा बैट्री चालित ट्राईसाइकिल, चार्जर, ट्राईसाइकिल इत्यादि में खराबी आने संबंधी शिकायत के बाद विभाग ने प्रखंड स्तर पर शिविर लगाकर उन त्रुटियों को दूर करने निर्णय लिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक रितेश कुमार ने बताया कि विभिन्न प्रखंडों के दिव्यांगजनों द्वारा मिली शिकायत का समाधान शिविर के माध्यम से किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि आपूर्तिकर्ता द्वारा बैट्री चालित ट्राईसाइकिल, चार्जर, बैटरी, हस्तचालित ट्राईसाइकिल इत्यादि की वारंटी उपलब्ध कराने की तिथि से एक वर्ष तक की है. जिले के सभी बुनियाद केन्द्रों में सम्बंधित उपकरणों में आई खराबी एवं त्रुटि के निवारण के लिए सभी बुनियाद केंद्र पर शिविर लगाने की तिथि निर्धारित की गयी है. इसके तहत बनमनखी बुनियाद केंद्र में 21 अप्रैल को, धमदाहा बुनियाद केंद्र में 22 अप्रैल, बुनियाद केंद्र बायसी में दिनांक 24 अप्रैल और पूर्णिया सदर बुनियाद केंद्र में 25 तथा 26 अप्रैल को शिविर के माध्यम से उक्त उपकरणों में आई खराबी एवं त्रुटि का निराकरण किया जाएगा. उन्होंने संबंधित दिव्यांगजनों से उक्त निर्धारित तिथि को संबंधित बुनियाद केंद्र में उपस्थित होकर उपकरणों में आई तकनीकी खराबी एवं त्रुटि को ठीक करवा लेने का अनुरोध किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >