हैदराबाद में जहरीली शराब पीने से चंपावती के युवक की मौत

हैदराबाद में चंपावती के एक युवक की जहरीली शराब पीने से मौत हो गयी. मौत से चंपावती गांव में मातम पसर गया.

धमदाहा. हैदराबाद में चंपावती के एक युवक की जहरीली शराब पीने से मौत हो गयी. मौत से चंपावती गांव में मातम पसर गया. जानकारी के अनुसार, मृतक युवक श्रवण कुमार मंडल चंपावती निवासी श्याम लाल मंडल का पुत्र था. वह हैदराबाद के पालम प्लाजा मोहल्ला में चावल फैक्ट्री में काम करता था. रविवार के दिन रोज की तरह कामकर चावल फैक्ट्री से लौटने के दौरान किसी जगह शराब का सेवन अधिक मात्रा में कर लिया. इसके बाद युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी. हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. वही अस्पताल के डॉक्टर विकास रेड्डी ने बताया कि युवक की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है. घटना से मृतक युवक श्रवण कुमार के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है .

फोटो. 11 पूर्णिया 10- रोते-बिलखते परिजन.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >