गायब हुए अधेड़ की चौथे दिन मिला शव, परिजनों ने कहा- दुश्मनी में किसी ने कर दी हत्या

पूर्णिया

पूर्णिया. गायब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव चौथे दिन कसबा थाना क्षेत्र के सिमरिया में मिला. मृतक की पहचान नाथ लाल शर्मा के रूप में हुई है जो सहायक खजांची थाना क्षेत्र के नेताजी चौकी स्थित पानी टंकी के पास का रहनेवाला था. शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि उसे एसिड से जलकर मारा गया है. शव से जीभ एवं आंख भी निकाला गया है. मृतक के दोनों पुत्र बता रहे हैं कि किसी ने दुश्मनी में उसके पिता की हत्या कर दी है. मृतक का बड़ा लड़का अभिषेक कुमार ने बताया कि बीते 11 अक्टूबर की सुबह उसके पिता घर में किसी को बगैर बताये निकले थे. घर नहीं लौटने पर उनकी काफी खोजबीन की गई. उसने बताया कि उसके पिता घर से लूंगी और गंजी पहनकर निकले थे और मोबाइल भी छोड़ गए थे. काफी खोजबीन के बाद पिता के नहीं मिलने पर सोमवार को सहायक खजांची थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया गया. मंगलवार की दोपहर उसे मरंगा थाना क्षेत्र के मिल्की के एक व्यक्ति ने कसबा थाना क्षेत्र के सिमरिया में शव मिलने की सूचना दी. उसने बताया कि उसके पिता मरंगा स्थित एक गैराज में ट्रक का बॉडी बनाने का काम करते थे. मृतक को दो लड़का एवं एक लड़की है, जबकि पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है. मामले में थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.मृतक के परिजनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >