PURNIA : पूर्णिया के इस मंदिर में होते हैं पंचमुखी शिवलिंग के दर्शन, दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु

शहर के एसडीओ कोठी के सामने स्थित मंदिर में पंचमुखी शिवलिंग प्रतिष्ठापित है.

पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट :

शहर के एसडीओ कोठी के सामने स्थित मंदिर में पंचमुखी शिवलिंग प्रतिष्ठापित है. इस मंदिर के अंदर अलग अलग माता पार्वती समेत विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं.यहां दूर दूर से श्रद्धांलु पूजा और दर्शन के लिए आते हैं.यह मान्यता है कि सुबह-सुबह पंचमुखी महादेव के दर्शन करना कल्याणकारी होता है. यह माना जाता है कि यहां पूजन अनुष्ठान से भगवान शिव जीवन से समस्त विघ्न, रोग और संकट दूर कर सुख, शांति व आरोग्य प्रदान करते हैं. जानकारों ने बताया कि सुबह के समय पंचमुखी महादेव का दर्शन और अभिषेक करने से मानसिक शांति, सुख और समृद्धि मिलती है. यही वजह है कि यहां सुबह के समय श्रद्धालुओं की भीड़ जुट जाती है. मरंगा-गुलाबबाग सिक्स लेन के किनारे पर मंदिर होने के कारण दर्शन करना सहज हो जाता है. इस मंदिर में समय समय पर भजन कीर्तन का भी आयोजन हुआ करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >