दानापुर - सहरसा प्रस्तावित ट्रेन का पूर्णिया कोर्ट तक विस्तार करने की मांग

स्थानीय लोगों ने दानापुर-सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन को पूर्णिया कोर्ट तक विस्तारित करने की मांग की है। इस विस्तार से सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों के आवागमन में सुविधा होगी और बेहतर रेल संपर्क मिलेगा।

पूर्णिया : दानापुर-सहरसा प्रस्तावित एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार पूर्णिया कोर्ट स्टेशन तक करने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार राय के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को जानकीनगर रेलवे स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार को मांग पत्र सौंपा.

मांग पत्र में कहा गया कि ट्रेन का परिचालन पूर्णिया कोर्ट तक होने से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी. साथ ही सीमांचल क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध होगा.

इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमशंकर भगत, उपमुख्य पार्षद सुनील रजक, दुर्गानंद सिंह, बिमल दास, आकाश वर्मा सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >