स्मैक तस्करी मामले में दालकोला चेकपोस्ट के प्रभारी हटे, कर्मियों पर भी गिरी गाज

पूर्णिया के दालकोला समेकित जांच चौकी पर ड्यूटी में लापरवाही और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्तता के आरोप में तत्कालीन प्रभारी मद्य निषेध निरीक्षक दुर्गेश कुमार को पद से हटा दिया गया है. मामले में गिरफ्तार और फरार गृह रक्षकों व मद्य निषेध सिपाही पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

पूर्णिया : दालकोला समेकित जांच चौकी पर ड्यूटी में लापरवाही और मादक पदार्थों के अवैध आवागमन में कथित संलिप्तता के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर चेकपोस्ट के तत्कालीन प्रभारी मद्य निषेध निरीक्षक दुर्गेश कुमार को हटा दिया गया है. उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन भी भेजा गया है.

स्मैक बरामदगी के बाद जांच में सामने आया चेकपोस्ट का कनेक्शन

मामला 26 अगस्त को पूर्णिया सदर थाना में दर्ज कांड संख्या 418/2026 से जुड़ा है. इसी दिन जीरो माइल के पास स्मैक बरामदगी का मामला सामने आया था. पुलिस अनुसंधान के दौरान दालकोला चेकपोस्ट पर तैनात कुछ कर्मियों की कथित भूमिका और सहयोग को लेकर संदेह सामने आया. इसके बाद मद्य निषेध विभाग ने कार्रवाई शुरू की.

गृह रक्षक बदले जायेंगे

जांच के दौरान गिरफ्तार गृह रक्षक आकाश उरांव और फरार गृह रक्षक राजकिशोर कुमार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए जिला समादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी को सूचित किया गया है.

इसके अलावा पूर्णिया मद्य निषेध विभाग में प्रतिनियुक्त गृह रक्षकों को बदलने के लिए भी संबंधित पदाधिकारी को पत्र भेजा गया है.

मद्य निषेध सिपाही के निलंबन की अनुशंसा

मामले में गिरफ्तार मद्य निषेध सिपाही ब्रजकिशोर कुमार के निलंबन के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है. प्रशासन की कार्रवाई से साफ है कि चेकपोस्ट पर तैनात कर्मियों की भूमिका को लेकर जांच गंभीरता से की जा रही है.

डीएम ने किया था औचक निरीक्षण

26 अगस्त को ही डीएम अंशुल कुमार ने दालकोला चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया था. इस दौरान उन्होंने वाहनों की जांच, कर्मियों की ड्यूटी और निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया.

डीएम ने चेकपोस्ट पर प्रभावी जांच सुनिश्चित करने और मादक पदार्थों समेत किसी भी अवैध सामग्री के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दिया था.

तस्करी में सहयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तस्करी में संलिप्तता, सहयोग या ड्यूटी में गंभीर लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पुलिस अनुसंधान और विभागीय जांच में दोषी पाये जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

पूर्णिया की बेटियों के लिए क्या है नया सुरक्षा प्लान? लिंक खोले ,पढ़ें और जानें ‘पुलिस दीदी’ की ड्यूटी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >