भाकपा माले कल मनायेगा हूल दिवस

पूर्णिया

पूर्णिया. भाकपा माले 30 जून को आंबेडकर सेवा सदन में अमर शहीद क्रांतिवीर सिद्धू- कान्हू, चांद, भैरव, फूलो ,झानो और हूल में शहीद सभी शहीदों का शहादत दिवस मनायेगा. शनिवार को माले की जिला कमेटी की बैठक में यह फैसला किया गया. बैठक में पार्टी जिला कमेटी सदस्य इस्लाम उद्दीन, यमुना प्रसाद मुर्मू ,अविनाश पासवान, संजय सिंह चौहान, शिवलाल टुडू, राजकुमार टुडू आदि शामिल थे. उन्होने बताया कि महाजन प्रथा और साम्राज्यवाद के खिलाफ अपने जल जंगल-जमीन के लिए 1855 में बिगुल फूंका था. इस हूल (क्रान्ति) में सिद्धू- कान्हू मुर्मू के अलावे 10 हजार आदिवासियों ने अपना शहादत दिया था. आज हम लोग अपने वीर शहीदों के सपनो को मंजिल तक पहुंचाने का संकल्प लेते हैं और मांग करते हैं कि आदिवासी का जल जंगल-जमीन का संवैधानिक अधिकार छीनना बंद करने, ओपरेन माओवाद के नाम पर निर्दोष आदिवासी का हत्या करना बंद करने, संविधान के अनुच्छेद 5,6 में आदिवासी को दिये गये विशेष अधिकार को लागू करने, बिहार मे आदिवासी का आरक्षण 5% करने, निजीकरण के नाम पर मूलवासी को उजाड़ने की साजिश को बंद करने की मांग शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >