सशक्त स्थायी समिति का निर्वाचन स्थगित होते ही पार्षदों की हलचल थमी

धमदाहा

धमदाहा. बिहार के नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन पर अचानक ब्रेक लग गया है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने बुधवार को आदेश जारी कर राज्य के सभी जिलाधिकारियों सह जिला निर्वाचन अधिकारियों (नगरपालिका) को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाए. विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि पहले 15 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 के बीच चुनाव कराने की तिथि तय थी. लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते पूरी चुनावी प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी गई है.आदेश में साफ किया गया है कि जिन नगर निकायों में 15 अप्रैल को चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां नवनिर्वाचित सशक्त स्थायी समिति अपना कार्य जारी रखेगी. यह स्थगन केवल उन निकायों पर लागू होगा, जहां अभी चुनाव बाकी थे. इधर, चुनाव स्थगित होते ही पार्षदों के बीच जारी हलचल पर विराम लग गया है. बताना मुनासिब होगा कि पूर्णिया जिला के विभिन्न नगर निकायों में 18 अप्रैल को चुनाव होना था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >