दवा का सेवन कर फाइलेरिया मुक्त पूर्णिया के निर्माण में करें सहयोग

संयुक्त सचिव एवं जिला पदाधिकारी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

संयुक्त सचिव एवं जिला पदाधिकारी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

पूर्णिया. जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्णिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत फाइलेरिया सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.इस जनहितकारी कार्यक्रम का शुभारंभ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सदर मुख्यालय, पूर्णिया से प्रारंभ किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीआर्थिक कार्य विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव बलदेव पुरुषार्थ तथा वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान फाइलेरिया जैसी गंभीर एवं दिव्यांगता उत्पन्न करने वाली बीमारी के उन्मूलन हेतु सर्वजन दवा सेवन करने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया.इस अवसर पर आम नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दी जा रही इस दवाओं का अनिवार्य रूप से सेवन करें तथा फाइलेरिया मुक्त पूर्णिया के निर्माण में सक्रिय सहयोग प्रदान करें.सिविल सर्जन पूर्णिया डॉक्टर प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि यह अभियान पूर्णिया जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में दिनांक 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक संचालित रहेगा ताकि फाइलेरिया उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को समयबद्ध रूप से प्राप्त किया जा सके और एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण हो सके. यह दवा बिल्कुल सुरक्षित है. इसका सेवन करने से फाइलेरिया जैसे बीमारी को नियंत्रण किया जा सकता है इसलिए सभी लोगों को बेहिचक इस दवा का सेवन करना जरूरी है. मौके पर संबंधित चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे.

दवा सेवन कर लोगों को किया जागरूक

पूर्णिया. प्रखंड बायसी अंतर्गत मलहरिया पंचायत के स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र में मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत एमडीए-आईडीए कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया.कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत के मुखिया मुजीत आलम एवं सरपंच नज़ाम राही द्वारा फाइलेरिया से बचाव हेतु निर्धारित दवा का सेवन कर किया गया.इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कर्मियों, जीविका दीदियों एवं सामुदायिक सदस्यों द्वारा दवा का सेवन कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई.साथ ही फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से सभी पात्र लाभार्थियों को दवा सेवन के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >