गांव और वार्ड स्तर पर कमेटी बनायेगी कांग्रेस

केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जिला कांग्रेस ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की मुहिम शुरू कर दी है.

पूर्णिया में संगठन को मजबूत करने की मुहिम में जुटी कांग्रेस

अपने पुराने और बिछड़े लोगों को समेट कर जिले में मजबूती से उभरेगी कांग्रेस: बिजेन्द्र यादव

पूर्णिया. केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जिला कांग्रेस ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की मुहिम शुरू कर दी है. इसके लिए नये लोगों के साथ पार्टी के तमाम पुराने और बिछड़े हुए कार्यकर्ताओं को समेट कर जिले में कांग्रेस को ग्राम्य स्तर पर सशक्त करने की रणनीति बनायी गयी है. इस लिहाज से गांव और वार्ड स्तर पर कमेटियां बनायी जाएंगी जिसमें समर्पित कार्यकर्ताओं को जवाबदेही सौंपी जाएगी. इतना ही नहीं, पार्टी की मजबूती को स्थायी रूप देने के लिए जिला कमेटी की ओर से गांव व वार्ड की कमेटियों के साथ क्रमवार रूप से हर माह बैठक की जाएगी और सभी के क्रियाकलापों के नियमित समीक्षा भी की जाएगी. यह जानकारी कांग्रेस के नये अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने यहां पत्रकारों को दी और बताया कि अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद वे लगातार दिल्ली और पटना की पार्टी बैठकों में शामिल हो रहे हैं जहां प्रांत एवं केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा पार्टी के गाइडलाइन के साथ कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गये हैं. कांग्रेस अध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि पार्टी की बैठक में दिए गये उनके कई सुझाव की सराहना की गयी है. वे चाहते हैं कि हर बूथ पर कम से कम तीन बीएलओ की नियुक्ति होनी चाहिए ताकि प्रक्रिया में कहीं कोई ढिलाई न रह जाए. इतना ही नहीं सभी बीएलओ को चुनाव को लेकर विशेष रूप से प्रशिक्षित किए जाने की भी व्यवस्था होगी. बकौल श्री यादव, पार्टी पदाधिकारियों के समक्ष उन्होंने चुनाव अधिकारी द्वारा फोन सीधा रिसीव किए जाने और उस समय सरकारी अधिकारी पर गठित आरोप पर कार्रवाई किए जाने की बात रखी और इसके लिए उन्हें आश्वस्त किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >