मुखिया प्राणमोहन मिश्रा के निधन से शोक की लहर

खोखा उत्तर पंचायत

श्रीनगर. खोखा उत्तर पंचायत के वर्तमान मुखिया प्राण मोहन मिश्रा के आकस्मिक निधन से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई. दर्जनों की संख्या में पंचायत के आम नागरिक तथा जनप्रतिनिधि उनके आवास पर पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किये और शोक-संवेदना प्रकट की. दिवंगत के पुत्र अभिनव कुमार एवं प्रणब कुमार ने बताया कि उनके पिता का निधन होने से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है. वहीं प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुखिया संघ परिवार ने मुखिया के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है. शोक प्रकट करने वालों में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष कुंदन कृष्ण मोहन यादव, सुनील पासवान, प्रेम प्रकाश ,शबनम आरा, तसलीमा खातून ,नमिता देवी ,नूतन देवी, पूनम प्रिया, समाज सेवक शत्रुघ्न यादव ,सरपंच बदरुद्दीन ,श्याम ऋषि, सरपंच पति विश्वजीत मेहता, मोहम्मद रियाजुल, भरत पासवान, वीरेंद्र मंडल, अंसरी खातून, फिरोज आलम पैक्स अध्यक्ष अजय यादव, राम उदगार सिंह, मुन्ना मेहता, लईक अहमद ,जफर अंसारी ,सोनू जायसवाल ,चुन्ना मेहता, जिला परिषद सदस्य अनमोल रजवार उप प्रमुख परवेज आलम आदि ने शोक प्रकट किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >