जगदीश यादव के निधन से संतमत सत्संग परिवार में शोक

जानकीनगर

प्रतिनिधि,जानकीनगर. नगर पंचायत जानकीनगर के वार्ड नंबर 06 निवासी जगदीश प्रसाद यादव उर्फ गवैया अब इस दुनिया में नहीं रहे.वह संतमत सत्संग के अनुमंडलीय अध्यक्ष सह कोशी सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त थे.उनके निधन की खबर फैलते ही अंतिम दर्शन करने के लिए नाते-रिश्तेदारों, शुभचिंतकों का तांता लगा रहा.वह अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्री सहित नाती-पोते से भरा-पूरा परिवार छे छोड़ गये. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि जानकीनगर रणजीत कुमार उर्फ चुनाव यादव, हेमकांत जोशी, कुलदीप यादव, धीरेन्द्र प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक मुरली प्रसाद यादव, ब्रहमदेव यादव,डा.वरूण कुमार, योगानंद भगत,बिमल दास, संजीव कुमार यादव आदि ने संवेदना व्यक्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >