पौआखाली सड़क हादसा में मुआवजे की कार्रवाई शुरू

मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण पूर्णिया

पूर्णिया. मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण पूर्णिया द्वारा पौआखाली (किशनगंज) सड़क हादसा में मुआवजे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. गौरतलब है कि किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली में एनएच 327 ई पर बीते 14 जुलाई 2024 को एक ट्रक और स्कार्पियो में भीषण टक्कर होने के कारण पांच लोगों की मृत्यु हो गयी थी. मृतकों में अधिकांश बच्चे थे. न्यायाधिकरण के सचिव प्रतीक कुमार ने बताया कि इस मामले में कार्यालय द्वारा संज्ञान लेते हुए मृतक के परिजन से संपर्क स्थापित कर मुआवजा हेतु आवेदन प्राप्त कर लिया गया है. इसकी त्वरित सुनवाई भी प्रारंभ कर दी गयी है. न्यायाधिकरण द्वारा मामले की त्वरित सुनवाई करते हुए मुआवजा हेतु आदेश पारित शीघ्र किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >