पूर्णिया पूर्व. पूर्णिया पूर्व प्रखंड के चांदी पैकागोला स्थित सार्वजनिक विषहरी एवं महावीर मंदिर के सुचारू संचालन, देखरेख और भव्य मंदिर निर्माण को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया .मंदिर प्रांगण में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता यदु ऋषि ने की. बैठक में सर्वसम्मति से सार्वजनिक विषहरी महावीर मंदिर कमिटी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमे अध्यक्ष यदु ऋषि, कोषाध्यक्ष दीपक चौधरी, महामंत्री राजेश पोद्दार, मंत्री धीरज साह एवं पंकज चौधरी, उपाध्यक्ष बद्री महलदार, राजेन्द्र चौधरी एवं रमेश ऋषि को जिम्मेदारी दी गयी. कमिटी के गठन के तुरंत बाद आगामी रामनवमी के अवसर पर महावीर मंदिर में भव्य पूजा के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामनवमी पूजा के संपन्न होने के पश्चात विषहरी मंदिर प्रांगण में चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. महावीर मंदिर की भूमि को आधिकारिक रूप से मंदिर के नाम पर रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी. जमीन संबंधित प्रक्रिया पूरी होते ही भव्य महावीर मंदिर के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ किया जाएगा. इस अवसर पर मुख्य रूप से बिरेन्द्र सिंह, बिनोद चौधरी, पिंटू वर्मा, सरवन चौधरी, रंजीत महलदार, प्रदीप श्रीवास्तव, डोमी ऋषि, सोनू कुमार, सूरज चौधरी, दिलीप चौधरी, छोटू चौधरी, संतोष श्रीवास्तव, अमित चौधरी, विष्णु चौधरी, प्रेम कुमार, विकाश कुमार, अमन कुमार, कुणाल कुमार, नीतीश कुमार और रामानन्द चौधरी, हीरा चौधरी, सुजीत चौधरी, संजीत चौधरी, बादल कुमार, रोहित कुमार, मंतोष चौधरी, रबिन कुमार, रंजीत कुमार, गुड्डू कुमार, मंगल कुमार, मोहन कुमार, छोटू साह, अमित साह आदि मौजूद थे.
चांदी पैकागोला में मंदिर निर्माण को नयी कमेटी गठित, यदु ऋषि बने अध्यक्ष
यदु ऋषि बने अध्यक्ष
