मुख्यमंत्री के इस सप्ताह पूर्णिया आने की संभावना

प्रशासनिक तैयारी चल रही है

पूर्णिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चालू सप्ताह में पूर्णिया आने की संभावना है. इसके लिए प्रशासनिक तैयारी चल रही है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गयी है लेकिन तैयारी को लेकर प्रशासनिक महकमें में चहलकदमी बढ़ गयी है. भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार, सीएम पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर गंभीर हैं. संभावना है कि इसपर अधिकारियों से बात करने के बाद कोई ठोस निर्णय लेंगे. सीएम काझा कोठी भी जा सकते हैं जहां दिल्ली हाट की तर्ज पर काझा कोठी को सजाया संवारा जायेगा. फोटो- 20 पूर्णिया 20- नीतीश कुमार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >