बीएनसी कॉलेज में स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा में कड़ी निगरानी

वीर नारायण चंद महाविद्यालय

धमदाहा. वीर नारायण चंद महाविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है. शुक्रवार को प्रथम दिन की परीक्षा कड़ी निगरानी में संपन्न हुई. महाविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश द्वार पर संघन जांच सुनिश्चित करायी. प्रवेश पत्र ,पहचान पत्र के साथ ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने के लिए दिया गया. दण्डाधिकारीरजित कुमार समेत आरक्षी बल की तैनाती की गई है. परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर मनीष कुमार सिंह, केंद्राधीक्षक प्रोफेसर शब्बीर आलम ने बताया कि पहली पाली 358 एवं दूसरी पाली में 275 परीक्षार्थियों ने भाग लिया. वहीं पहली पाली में 06 जबकि दूसरी पाली में 04 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >