टीएलएम में बच्चों व शिक्षकों ने दिखाया कौशल

बनमनखी

बनमनखी.बनमनखी के प्रखंड संसाधन केंद्र में विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता और स्वनिर्मित शिक्षण अधिगम सामग्री टीएलएम कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समीर कुमार सुमन ने की. टीएलएम प्रस्तुति में प्रथम पुरस्कार प्राथमिक विद्यालय धरहरा के शिक्षक श्याम प्रकाश को मिला.द्वितीय स्थान राजकीय बुनियादी विद्यालय धीमा के शिक्षक भगवान दास तथा तृतीय स्थान प्राथमिक विद्यालय रायपुर की शिक्षिका अंकिता यादव को प्राप्त हुआ.सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए.क्विज प्रतियोगिता में मातूराम कन्या उच्च विद्यालय,बनमनखी की छात्रा सरस्वती कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.द्वितीय स्थान सुमरित उच्च विद्यालय,बनमनखी की छात्रा दिव्या कुमारी तथा तृतीय स्थान उच्च विद्यालय मझुवा प्रेमराज के छात्र रोशन कुमार को मिला.विज्ञान प्रदर्शनी में मध्य विद्यालय नगराही धीमा के छात्र रंजन कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया.द्वितीय स्थान मध्य विद्यालय जियलगंज की छात्रा प्रिया कुमारी एवं तृतीय स्थान मध्य विद्यालय धरहरा चकला की छात्रा सन्या खातून को मिला.इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समीर कुमार सुमन ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच को विकसित करने में सहायक होती हैं.कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षक संघ बनमनखी के प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार,प्रखंड सचिव ललन कुमार निराला, प्रखंड संयुक्त सचिव अंजय कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक दीप नारायण गुप्ता, तरुण कुमार पासवान, मनीषी मुन्ना, हर्ष नारायण चौधरी ,सहायक लेखापाल दीपक कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >